मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल में जहरीला पदार्थ खाने से एक किशोरी की मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुल्हेड़ी गांव में शुक्रवार रात एक किशोरी ने गृह क्लेश में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने चरथावल पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक किशोरी की उम्र करीब 13 साल थी। प्रथम दृष्टया किशोरी ने परिवार में कहासुनी के बाद खुद यह कदम उठाया है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।