फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंदिर जा रही थी किशोरी, यशवीर महाराज ने दी आरोपियों की बस्ती के घेराव की चेतावनी
विज्ञापन


छपार। क्षेत्र के एक गांव में जन्माष्टमी पर रात में राधा बनकर मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रही किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जब किशोरी काफी देर तक घर वापस नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी देर बाद वह मिली। सूचना पर रात में ही पुलिस पहुंची। एक युवक को गिरफ्तार किया है। स्वामी यशवीर महाराज ने चेतावनी दी कि दो दिन में आरोपियों को नहीं गिरफ्तार किया गया तो आरोपियों की बस्ती का घेराव किया जाएगा।

क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात जन्माष्टमी पर किशोरी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रही थी । रास्ते में गांव के ही दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने उसे जबरन एक बंद मकान में खींच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे धमकी देकर उसे छोड़ कर भाग गए। जब पीड़िता घंटों तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। तो वह एक आरोपी युवक के मकान के बाहर बदहवास हालत मिली।
विज्ञापन


घर लाकर उससे पूछताछ की गई तो उसने सारी घटना बताई। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। आरोपियों के घर दबिश दी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपी पकड़ से बहार है। सीओ सदर सुनील कुमार का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया जा रहा है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उधर, बघरा योग आश्रम के संचालक स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। यदि दो दिन में सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो आरोपियों की बस्ती का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें