फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राठी हत्याकांड ः तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

Sun, 29 Jan 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। राठी हत्याकांड को लेकर पुलिस के हाथ तीन दिन बाद भी खाली हैं। मेरठ एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीमें दिन-रात वारदात के खुलासे में जुटी हैं, लेकिन शूटरों के हत्थे नहीं चढ़ने के कारण पुलिस जस की तस है। फिलहाल पुलिस ने अपनी पूरी जांच प्रॉपर्टी विवाद और रंजिश पर टिका दी है। पुलिस जल्दी ही वारदात के खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन


मंसूरपुर में नेशनल हाईवे पर बुधवार रात भाड़े के तीन शूटरों ने चर्चित कारोबारी सोंटा निवासी यशपाल राठी की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज में शूटर दिखाई देने और तीन दिन बीत जाने पर भी पुलिस के अधिकारियों के हाथ खाली हैं। मेरठ एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीमें तीन दिन से मामले के खुलासे में दिन रात जुटी है। फिलहाल पुलिस ने मामले को प्रापर्टी विवाद और रंजिश पर लाकर टिका दिया है।

पुलिस अब इन दो बिंदुओं पर ही अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। सूत्रों की मानें तो शूटर वेस्ट के नजर नहीं आ रहे हैं, इस कारण भी मामले के खुलासे में देरी हो रही है। पुलिस ने जेल में हत्या के सूत्रों को तलाशने का प्रयास किया है। पुलिस द्वारा दी जा रही दबिशों में भी अभी तक कुछ नहीं मिल पाया है। पुलिस पूर्वांचल से भी वारदात के तारों को जोड़कर देख रही है। 
विज्ञापन

वहां की जेल में बंद एक बड़े कुख्यात की गतिविधियों को खंगाला जा रहा है।

गाजियाबाद से  दिल्ली तक मृतक की प्रॉपर्टी के विवादों के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं। पूर्व में जिन लोगों से राठी की रंजिश रही है, उनकी ताजा स्थिति के बारे में पता किया जा रहा है। वहीं पुलिस इस मामले में फिलहाल कोई पुख्ता सुबूत हाथ नहीं लगने से पुलिस हवा में हाथ-पैर मार रही है। पुलिस वारदात के जल्दी ही खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें