फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से घायल भाजपा नेता की मौत

Sun, 29 Jan 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। हमले में घायल हुए गांव नंगला खेपड़ निवासी भाजपा नेता शोभाराम आर्य की मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव नंगला खेपड़ निवासी भाजपा नेता शोभाराम आर्य (65) 26 जनवरी को दोपहर बाद करीब तीन बजे अपने स्कूल से घर जा रहे थे। गांव में ही पांच बदमाशों ने हमला कर उन्हें चार गोलियां मारी थी।  परिजनों ने गंभीर हालत में भाजपा नेता को मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


करीब 40 घंटे बाद शनिवार सुबह करीब 7 बजे आर्य ने दम तोड़ दिया। शनिवार शाम पांच बजे शव के गांव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव के निकट ओमवीर सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल परिसर में आर्य के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर  सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।       

उधर, सीओ एसकेएस प्रताप ने उनके पुत्र श्यामवीर को सांत्वना देते हुए कहा कि परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस बल दिलाया जाएगा। उधर, पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी। साथ ही आरोपियों के कई संबंधियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दूसरी बाइक की भी जानकारी प्राप्त कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें