नेपाल से आने की सूचना पर दौड़ी टीम
खतौली। मोहल्ला जैननगर में नेपाल से आने वाले लोगों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना के आधार पर जैननगर में मस्जिद के पीछे डब्लूएचओ की टीम को भेजा गया। वहां पर जाकर जानकारी मिली की आने वाले व्यक्ति असम से है। उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सभी सही पाए गए।
सड़कों पर घूमने वालों की ली खबर
तितावी। बुधवार को लॉकडाउन के पहले दिन प्रात: छह बजे से नौ बजे तक मिली छूट के बाद लोग कोरोना वायरस को भूल गए और दुकानों पर सामान व जरूरत की चीजें खरीदने के लिए उमड़ पड़े। पुलिस ने दुकानदारों को फटकार लगाते हुए सख्त हिदायत दी। छूट की समयसीमा समाप्त होने के बाद पुलिस की टीम सक्रिय हो गई और लोगों को घरों में रहने का एलान किया गया।
दिल्ली से पैदल आया
खतौली। हिमाचल निवासी एक व्यक्ति दिल्ली से पैदल कस्बे में पहुंचा। भूखा होने के कारण उसे मानवता दिखाते हुए समाज से जुडे़ एक व्यक्ति ने उसको खाना खिलाया। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग को उस व्यक्ति की जानकारी दी गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उस सूचना को अनसुना कर दिया। जब इस बारे में चिकित्सक एके सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि थाने के पास हिमाचल से आए व्यक्ति की सूचना मिली थी, लेकिन वह व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ था। पुलिस टीम ने उसे आगे भेज दिया था।