फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंदियों को दी गई योग की शिक्षा      

Fri, 16 Jun 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जेल में योगाभ्यास करते बंदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कारागार के बंदी अगले एक सप्ताह तक योग की शिक्षा लेंगे। बृहस्पतिवार सुबह से शिविर की शुरुआत जेल अधीक्षक ने की। इस दौरान महिला और पुरुष बंदियों को अलग-अलग योग सिखाया गया। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बुजुर्ग बंदियों ने भी बढ़-चढ़कर कैंप में हिस्सा लिया।  
विज्ञापन

    
विश्व और देश में 21 जून को मनाए जाने वाले योग कार्यक्रम से पहले ही जिला कारागार में एक सप्ताह के लिए योग शिविर शुरू किया गया है। बृहस्पतिवार सुबह जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने शिविर की शुरुआत कराई। सुबह छह बजे से सात तक शिविर का आयोजन किया गया। अधीक्षक ने बताया कि 15 से 21 जून तक शिविर चलेगा। शिविर में 180 पुरुष बंदियों ने और 70 महिला बंदियों ने योग की शिक्षा ग्रहण की।

एक सप्ताह तक चलने वाले इस शिविर में रोजाना योग की जानकारी बंदियों को दी जाएगी। पुरुषों को संजीव जलौत्रा और धीरज बत्रा ने योग की शिक्षा दी। महिला बंदियों को वीना गोयल, पूनम शर्मा और पूनम गोयल ने योग कराया।  बंदियों को योग से होने वाले फायदों की जानकारी दी गई। इस दौरान ओम विलोम, सूर्य नमस्कार, कपाल भांति आदि आसन के बारे में बताया गया। शिविर में बुजुर्ग बंदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जेल कर्मचारियों में मनोज वाजपेयी मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें