फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शिक्षक डयूटी से गायब, आधे से ज्यादा छात्र अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिवाली की छुटि्टयों के बाद शुक्रवार को विद्यालय खुलने पर बीएसए ने ब्लॉक मोरना और सदर के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक विद्यालय से शिक्षक डयूटी से गायब मिला जबकि कई विद्यालयों में शिक्षक अवकाश पर रहे। पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष आधे से ज्यादा छात्र-छात्राएं अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार को मोरना के प्राथमिक विद्यालय बरूकी में उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर शिक्षक अतुल कुमार अनुपस्थित पाए। पूछने पर प्रधानाध्यापक ने बीएलओ ड्यूटी के लिए रसूलपुर जाना बताया लेकिन वह वहां डयूटी से गायब मिले। विद्यालय में कुल नामांकित 83 में 28 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय बरूकी में 29 छात्रों में आठ और प्राथमिक विद्यालय बाकरनगर में 102 के सापेक्ष 37 छात्र-छात्राएं मौजूद थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय कासमपुरा में 192 के सापेक्ष 104 बालक- बालिकाएं मिले। प्राथमिक विद्यालय रहकडा-1 में 119 के सापेक्ष 51 बच्चे मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय रहकड़ा में 78 बच्चों के सापेक्ष 31 बालक-बालिकाएं मिले। प्राथमिक विद्यालय रहकड़ा-2 में कुल 61 के सापेक्ष 25 छात्र ही आए। उच्च प्राथमिक विद्यालय जटमुझेड़ा, सदर में 80 के सापेक्ष 60 बालक- बालिकाएं उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें