फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गाली-गलौज करने के आरोपी शिक्षक को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। तहसील में एसडीएम राजकुमार भारती और सीओ यतेंद्र नागर ने आकांक्षा कॉलेज के प्रबंधक आरपी सिंह और प्रधानाचार्या अनुराधा सिंह को निर्देश दिए कि फीस जमा नहीं होने पर किसी भी छात्र को परीक्षा देने से नहीं रोका जाए। एसडीएम ने बताया कि प्रबंधन का कहना है कि गाली-गलौज के आरोपी शिक्षक को कॉलेज से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

गांव सिकंदरपुर मार्ग पर स्थित आकांक्षा कॉलेज में चार दिन पहले कुछ छात्रों ने कॉलेज पर प्रशासन पर फीस वृद्धि के नाम पर एक हजार रुपये अतिरिक्त मांगने का आरोप लगाते हुए कॉलेज में हंगामा किया था। इस दौरान कॉलेज के एक अध्यापक का एक युवक को गाली गलौज करने की वीडियो भी वायरल हुआ था।एसडीएम राजकुमार भारती व सीओ यतेंद्र नागर ने मंगलवार को कॉलेज के प्रबंधक आरपी सिंह व प्रधानाचार्या अनुराधा सिंह को अपने कार्यालय में बुलाया। एसडीएम ने बताया कि प्रबंधक व प्रधानाचार्या ने फीस वृद्धि के नाम पर एक हजार रुपये अधिक मांगने के आरोप को गलत बताया। एसडीएम ने बताया कि जिस अध्यापक ने गाली गलौज की थी, कॉलेज प्रबंधन ने उसे निलंबित कर दिया है एसडीएम ने यह भी बताया कि प्रबंधक और प्रधानाचार्या को सख्त हिदायत दी गई है कि फीस जमा नहीं होने पर किसी छात्र को परीक्षा देने से न रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें