फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक ने गर्भवती महिला को दी घर में पनाह

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्सी चालक ने गर्भवती महिला को दी घर में पनाह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मूलरूप से मुजफ्फरनगर निवासी एक महिला की ससुराल जयपुर में है। महिला की बड़ी बेटी कुछ समय पूर्व मुजफ्फरनगर में रहने आई थी। 24 मार्च को आठ माह की गर्भावस्था में महिला अपनी छोटी बेटी के साथ जयपुर से बड़ी बेटी को लेने मुजफ्फरनगर के लिए टैक्सी में निकली थी।
विज्ञापन

टैक्सी को गुरुग्राम निवासी संजय कुमार चला रहा था। जैसे ही टैक्सी गुरुग्राम पहुंची, आधी रात से 21 दिन का लॉकडाउन लागू कर दिया गया। इसके चलते गर्भवती महिला बेटी के साथ गुरुग्राम में ही फंस गई। कोई ओर हालात न देख टैक्सी चालक ने अपने घर में महिला व उसकी बेटी को पनाह दी। इस दौरान टैक्सी चालक महिला का पास बनवाने के प्रयास करता रहा, लेकिन पास नहीं बन पाया। 21 दिन बाद किसी तरह महिला का पास बना, जिसके बाद टैक्सी चालक महिला व उसकी बेटी को फिर से जयपुर छोड़ आया। अंजान महिला व उसकी बेटी की मदद करने के चलते टैक्सी चालक संजय की हर ओर प्रशंसा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें