- नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 20 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 20 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। प्रत्येक वार्ड में सभासद के नाम के बोर्ड लगेंगे। टैक्स ऑनलाइन किया जाएगा। गृहकर, व्यापार कर का सर्वे किया जाएगा।
सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन जहीर फारूकी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बोर्ड बैठक में सर्व प्रथम पूर्व सभासद रिसालत गौड़ के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। उसके उपरांत बोर्ड बैठक शुरू की गई। कुछ सभासद बोर्ड बैठक में शामिल नहीं हुए। बैठक में मौजूद रहे नौ सभासदों की सहमति पर आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 20 करोड़ के प्रस्ताव और बजट बहुमत के आधार पर पास किए गए। ईद व होली पर्व की तैयारी पूर्व की भांति रखने का प्रस्ताव पास किया गया।
चेयरमैन ने बताया कि सभी वार्डों में सड़के, कैमरे, लाइटें आदि अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। बैठक में अधिशासी अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, बाबू समर काजमी सहित सभासद निसार अहमद, मोहम्मद इस्तखार, शाहलम गौड़, नदीम कुरैशी, विकसित कुमार, आलम कुरैशी, शबनम, फरजाना, रजनेश मौजूद रहे।