फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नौ हजार व्यवसायिक वाहनों पर 10 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
-विभाग ने की एकमुश्त जमा योजना के तहत टैक्स जमा कराने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। परिवहन विभाग का नौ हजार व्यवसायिक वाहनों पर 10 करोड़ का टैक्स बकाया है। विभाग ने 2900 वाहनों को नोटिस जारी कर आरसी काटी है। साथ ही इन वाहनों के मालिकों से अधिभार पर लाभ देने के लिए एकमुश्त जमा योजना के तहत टैक्स जमा कराने की अपील की।

एआरटीओ प्रशासन अजय मिश्रा ने बताया कि जनपद में नौ हजार वाहन, जिनमें बस, ट्रक, ई रिक्शा, कैब, थ्री व्हीलर, कैंटर, जेसीबी व अन्य शामिल हैं। यह सभी वाहन ऐसे हैं, जिन्होंने अपना दस साल से टैक्स जमा नहीं किया है। इन वाहनों पर दस करोड़ रुपये टैक्स का बकाया है। कई बार इन वाहनों के मालिकों को सूचना कराकर टैक्स जमा कराने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


इसके बाद भी टैक्स जमा नही कराया गया। हाल ही में 2900 वाहनों को नोटिस जारी किए हैं। इन वाहनों की आरसी भी काटी गई है। वहीं कोर्ट में रिपोर्ट भेजी है।

उन्होंने कहा कि जिन वाहनों पर टैक्स का पैसा बकाया है, उन वाहनों के लिए एकमुश्त जमा योजना भी शुरू की है। इस योजना में सौ प्रतिशत अधिभार में छूट दी जा रही है, जिन वाहनों के कागज कोर्ट भेजे गए हैं या आरसी काटी गई है। उन वाहनों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

80 लाख रुपये जमा भी किए हैं। एआरटीओ ने कहा कि अन्य वाहनों की आरसी काटने के लिए सूची तैयारी कराई रही है। उन्होेंने फरवरी माह तक चलने वाली एकमुश्त योजना का लाभ लेने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें