फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स चोरी करने वालों को धरेगी मोबाइल टीम

Sat, 31 Dec 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सेल्स टैक्स चोरी कर माल आयात और निर्यात करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी हो गई है। वाणिज्य कर विभाग ने इसके लिए मोबाइल टीम बनाई है, जो हाईवे समेत रेलवे, रोडवेज बस स्टैंड के आसपास जांच-पड़ताल कर टैक्स चोरी करने वालों की धरपकड़ करेगी। 
विज्ञापन


शहर में कपड़ा, लोहा, गुड़ खांडसारी समेत अनेक प्रकार का उद्योग होता है। इन सब वस्तुओं का व्यापारी आयात और निर्यात करते हैं। इसके अलावा भी अनेक प्रकार की वस्तुुओं का दिल्ली, अंबाला, चंडीगढ़ समेत हरियाणा से आयात होता है। व्यापारी माल को सेल टैक्स चुकाए बिना चोरी-छिपे शहर में लाते हैं। जिससे वाणिज्य कर अपनी राजस्व वसूली को पूरी नहीं कर पा रहा है। अब विभाग ने सेल टैक्स चोरी करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। वाणिज्य कर विभाग की मोबाइल टीम बनाई हैं, जो हाईवे किनारे, रोडवेज और रेलवे समेत शहर के प्रमुख चौराहों पर चक्कर लगाएगी। 

टीम टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उधर, वाणिज्य कर विभाग द्वारा वहलना, रुड़की रोड और खतौली क्षेत्र में वैट में पंजीकृत व्यापारियों के जीएसटी में डाटा माइग्रेशन के लिए कैंप लगाया गया, जिसमें जीएसटी के नोडल अफसर डीएस गौतम, बिजेंद्र पाल सिंह, प्रभाष सिंह, योगेश कुमार, राजकुमार और ब्रजमोहन आदि अधिकारियों ने कैंप में व्यापारियों को जीएसटी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


नोडल अफसर गौतम ने बताया कि जीएसटी में डाटा माइग्रेशन न कराने वाले व्यापारी आईटीसी समेत जीएसटी के अन्य लाभों से वंचित रहेंगे। कैंप में करीब 100 से अधिक व्यापारियों को लॉग-इन और पासवर्ड दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें