फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर फटने से वेल्डर जिंदा जला, चालक झुलसा 

Sun, 11 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
वेल्डिंग के दौरान टेंकर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
खतौली में पुरानी तहसील स्थित नवीन सब्जी मंडी के सामने वेल्डिंग करते समय तेज धमाके से टैंकर फट गया। जिससे उसमें आग लग गई। टैंकर के ऊपर चढ़ा वेल्डर अंदर गिरकर जिंदा जल गया। वहीं उसके साथ बैठा चालक काफी दूर जाकर गिरा। तेज धमाके से पूरा इलाका दहल उठा और आसपास अफरातफरी मच गई थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही पुलिस और लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। पुलिस ने गंभीर अवस्था में झुलसे चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मेरठ रेफर कर दिया       

जानसठ क्षेत्र के गांव घटायन निवासी रविंद्र नवीन सब्जी मंडी के सामने वेल्डिंग की दुकान करता है। उसकी दुकान पर उसका भांजा बिजनौर के चांदपुर निवासी विकास (21) वेल्डिंग का कार्य करता था। रविवार शाम करीब 6 बजे आवास विकास कालोनी निवासी टैंकर मालिक सुशील कुमार का चालक अमित टैंकर में वेल्डिंग कराने लाया। ज्वलनशील पदार्थ के खाली टैंकर पर चढ़कर विकास वेल्डिंग करने लगा।
विज्ञापन


इस दौरान चालक अमित ऊपर साथ में बैठा था। वेल्डिंग करते समय टैंकर में गैस बन गई। गैस बनने से टैंकर तेज धमाके के साथ बीच से फट गया और उसमें आग लग गई। वेल्डर विकास फटे टैंकर में लगी आग के बीच गिर गया और जिंदा जल गया, जबकि साथ में बैठा चालक काफी दूर जाकर गिरा। तेज धमाके से फटे टैंकर से आसपास दहशत फैल गई। थोड़ी देर के वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सीओ हरिराम यादव व इंस्पेक्टर केपी सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर अवस्था में झुलसे चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

इसके बाद पुलिस और भीड़ ने रेत और मिट्टी डालकर आग को बमुश्किल बुझाया। आग बुझाने के बाद पुलिस ने वेल्डर के शव को बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने के बाद पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। पुलिस ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन पोस्टमार्टम कराएंगे तो, शव को पीएम के लिए भेजा जाएगा।      

आग लगते टैंकर के पास पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा सके लोग      
खतौली। आग लगते हुए टैंकर के पास तक पहुंचने के लिए 15 मिनट तक लोग हिम्मत नहीं जुटा सके थे। तेज धमाके साथ फटे टैंकर की आवाज सुनकर कुछ लोगों को यह भी पता नहीं चल सका कि हुआ क्या है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब कहीं जाकर लोग जलते टैंकर के पास तक पहुंचे।      

पेट्रोल पंप नजदीक होने से हो सकता था बड़ा हादसा      
खतौली। वेल्डिंग की दुकान से मात्र बीस मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप है। अगर टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ होता तो, पेट्रोल पंप नजदीक होने से बड़ा हादसा भी हो सकता था। इतना ही नहीं शाम के 6 बजे से पूर्व आसपास की कई दुकानें बंद हो गई थीं। अगर दुकानें खुली होतीं तो, दुकानदारों के साथ भी हादसा हो सकता था। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था।      
विज्ञापन


टैंकर फटने पर लोहे के टुकड़े हवा में उछलकर दूर जाकर गिरे      
खतौली। टैंकर फटने पर लोहे के टुकड़े इस तरह से हवा में उछले कि काफी दूर तक मकानों और दुकानों की छत पर जाकर गिरे। काफी देर तक तो लोग समझ ही नहीं सके कि हादसा क्या हुआ है। जीटी रोड पर भी लोहे के टुकड़े जाकर गिरे। जिनको पुलिस ने उठाया।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें