फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज उतारने के लिए लगाई तमंचा फैक्टरी

विज्ञापन
चरथावल पुलिस द्वारा पकड़ी गई तमंचा फैक्टरी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। आपराधिक वारदातों में जेल जाने के बाद जमानत को लिए गए कर्ज उतारने के लिए तमंचा फैक्टरी चला रहे युवक को पुलिस ने धर दबोचा। गांव महाबलीपुर में चल रही तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना परिसर में शनिवार दोपहर सीओ सदर हेमंत कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि इंस्पेक्टर एमपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार तड़के खुसरोपुर रजबहे की पटरी पर गांव महाबलीपुर के जंगल में दबिश दी। इस दौरान खेत में दो युवक तमंचे बनाते मिले, जिनमें से एक पुलिस टीम को देख फरार हो गया, जबकि जानसठ के गांव बसायच निवासी अजय उर्फ बादल को दबोच लिया। मौके से सात तमंचे, एक मस्कट, पांच अधबने तमंचे के साथ ही बड़ी संख्या में कारतूस, तमंचों के पार्ट्स और उपकरण बरामद किए गए।
सीओ ने बताया कि अजय उर्फ बादल के खिलाफ विभिन्न थानों में 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने बताया कि मुकदमों में जेल जाने के बाद बार-बार जमानत कराने के लिए परिजनों ने काफी कर्ज लिया हुआ है, जिसे उतारने के लिए उसने गांव पीनना निवासी अपने साथी सोनू के साथ तमंचे बनाने शुरू किए थे। तमंचा तैयार करने के बाद उन्हें सप्लाई के लिए सोनू को देकर अजय खुद पंजाब चला जाता था, ताकि पुलिस की पकड़ में न आ सके। आरोपी को जेल भेजते हुए फरार सोनू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें