फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा फैक्टरी पकड़ी, चार बदमाश दबोचे

विज्ञापन
मंसूरपुर पुलिस ने तमंचा फैक्टरी पकड़ी - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
तमंचा फैक्टरी पकड़ी, चार बदमाश दबोचे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। पुलिस ने नेशनल हाईवे पर एक होटल के पीछे तमंचे बनाने की फैक्टरी पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस चोरी की बाइक के साथ तमंचे तथा कुछ अधबने तमंचे, कारतूस तथा तमंचे बनाने के उपकरणों के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मंसूरपुर थाना परिसर में सीओ खतौली राकेश कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि 5 अप्रैल की रात्रि 8.45 बजे मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि नेशनल हाईवे पर मैकड़ी होटल के पीछे खंडहर में कुछ लोग अवैध हथियार बना रहे हैं। पुलिस ने तुरंत उस स्थान को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग में घेराबंदी करते हुए मौके से चार बदमाश को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम इरफान, राहुल, साहिल व मुस्तकीम निवासीगण हुसैनपुर बोपाड़ा थाना मंसूरपुर बताया। पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्टरी पकड़ते हुए मौके से दस तमंचे, 12 अधबने तमंचे, दस जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस के अलावा तमंचे बनाने के काफी संख्या में उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें