मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अंतर महाविद्यालय क्रास कंट्री प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता बीए तृतीय वर्ष की छात्रा शालू और कांस्य पदक विजेता वॉलीबाल पुरुष टीम के सदस्यों को प्राचार्य डॉ एसपी अग्रवाल ने बधाई दी।
मेरठ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रास कंट्री प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने वाली शालू को सम्मानित किया गया। श्रीराम कॉलेज में हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही कॉलेज की टीम के खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया।
बीए प्रथम वर्ष के सागर, बीए द्वितीय वर्ष के शुभम का चयन उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि प्रतियोगिता के लिए मेरठ की वॉलीबाल टीम में होने पर खुशी जताई गई। डॉ एससी वार्ष्णेय, डॉ निशा अग्रवाल, डॉ अजय पाल सिंह, डॉ विशंभर पांडे, डॉ अशोक त्रिपाठी, डॉ विकास, डीके जैन, अंजुल भूषण, राकेश त्यागी, डॉ एसएन सिंह आदि मौजूद रहे।