फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की प्रतिभा पर देश को नाज

Sat, 17 Oct 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेहता क्लब नई मंडी में दो दिवसीय डांडिया महोत्सव के समापन समारोह में बेटियों को शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान की पत्नी डॉ सुनीता बालियान ने कहा कि बेटियों की प्रतिभा पर देश को नाज है।
विज्ञापन


महिलाओं ने बड़ी संख्या में डांडिया नृत्य में भाग लेकर भारत की विविध संस्कृति की रंग बिखेरे। मां दुर्गा के भक्ति संगीत पर महिलाएं झूम कर देवी का गुणगान किया। नवरात्र की बधाइयंा दी गईं। मुख्य अतिथि डॉ सुनीता बालियान ने कहा कि रुढ़ीवादी मानसिकता का शिकार होकर महिलाएं अभी भी यातनाएं सह रही हैं।

पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल, महिला आयोग की पूर्व सदस्य गीता जैन ने कहा कि कन्याएं कल का भविष्य हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ इनरव्हील क्लब की प्रांतीय संयोजिका नीता दुबलिश ने किया। नीरू शर्मा, अलका सिंह, निधि वर्मा, पूजा वाधवा, प्रीति खन्ना और ज्योति राठी ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


कोरियोग्राफर मंजीत चौहान, संदीप, राघव, मोहन अरोरा ने डांडिया नृत्य के गुर सिखाएं। अरविंद गुप्ता, अर्चना, डॉ अरुणा, अनु अग्रवाल, अचला बिंदल, रेणु बंसल, अलका तायल, निलिमा अग्रवाल, पूजा वाधवा, साधना वर्मा, मानसी वर्मा, अस्मिता शर्मा, शकुंतला शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें