फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की सुविधाओं का लाभ उठाएं -उमेश मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की सुविधाओं का लाभ उठाएं : उमेश मलिक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बे की सीएचसी पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक उमेश मलिक ने शिविर का शुभारंभ किया। कहा कि सरकार ने देश की जनता के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। स्वास्थ्य योजना विशेष योजना है। इस योजना का सभी को लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

शिविर में जिला चिकित्सालय से आई चिकित्सकों की टीम ने शिविर में नींद न आना या देर से नींद आना, चिंता, घबराहट व तनाव, नशा करना, मिर्गी व बेहोशी, काम में मन न लगना या आत्म हत्या का विचार मन में आना आदि बीमारियों के लक्षण पाए जाने वाले मरीजों की जांच कर उन्हें दवाई दी। मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अन्नू चौधरी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. उमंग श्रीवास्तव, डॉ. सोनू कश्यप व राजेंद्र सिंह सहित कस्बे की पीएचसी और स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें