वेब सीरिज तांडव को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हिंदू समाज के देवी-देवताओं के साथ ही जातिगत वैमनस्यता बढ़ाने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीरिज के निर्माता-निर्देशक के खिलाफ तहरीर दी है।
वेब सीरिज तांडव के निर्माता-निर्देशक व अभिनेताओं के खिलाफ तहरीर लेकर सोमवार सुबह भाजपा नेता थाने पहुंचे। भाजपा नेताओं का कहना था कि वेब सीरिज तांडव में हिंदू धर्म का अपमान करने के साथ ही इसमें देश में वैमनस्यता बढ़ाने का भी प्रयास किया गया है।
यह भी पढ़ें: मुस्लिमों को गुमराह न करें अरशद मदनी: बोलीं- सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता फरहा फैज
वहीं, देश की सम्मानित पुलिस फोर्स को लेकर भी अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया है। भाजपा नेताओं ने वेब सीरिज की पूरी टीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की।
तहरीर देने वालों में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के सचिन कटारिया, सुमित वालिया, अमरपाल सैनी, कुलदीप, हर्षित वालिया, रोबिन, डॉक्टर अमर कुमार और सारांश कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। एसओ सूबे सिंह का कहना है कि आला अफसरों के निर्देश पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/