खतौली के मौहल्ला शिवपुरी में युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
खतौली। मोहल्ला शिवपुरी में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामा भर शव को परीक्षण के लिए भेज दिया। अभी आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
शिवपुरी निवासी विनोद प्रजापति के 20 वर्षीय पुत्र रितिक ने घर के कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जब फांसी लगाने की जानकारी मिली, तो परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर उसके शव को पंखे से नीचे उतारा गया। रितिक ने डिस केबिल के तार से फांसी लगाई थी। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। फिलहाल कोई काम नहीं कर रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। रितिक की मौत से मोहल्ले में भी शोक व्याप्त हो गया। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि परिजन अभी युवक द्वारा उठाए गए कदम का कारण नहीं बता रहे हैं। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।