फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल फ्री कराने पर किसान नेताओं के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल फ्री कराने पर किसान नेताओं के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रोहाना टोल प्लाजा पर तीन अप्रैल को धरना देकर टोल फ्री कराए जाने के मामले में टोल प्रबंधन द्वारा भाकियू तोमर के नेताओं के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना टोल प्लाजा पर तीन अप्रैल को भाकियू तोमर के पदाधिकारी श्रवण त्यागी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया था। किसान नेताओं ने कृषि कानूनों के साथ ही भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हुए हमले का विरोध जताते हुए नारेबाजी की थी। आरोप है कि कुछ देर के लिए बूम बैरियर तोड़कर टोल भी फ्री कर दिया गया था, जिससे टोल प्रबंधन को लाखों की हानि हुई थी। मामले में रोहाना टोल प्रबंधन की ओर से बुधवार को तहरीर देकर भाकियू तोमर गुट के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इसमें कई पदाधिकारियों को नामजद करने के साथ ही 70 अज्ञात कार्यकर्ता भी आरोपी बनाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें