मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहर के पांच कॉलेजों में टैबलेट वितरित किया। उन्होंने कहा कि ये टैबलेट्स छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में मदद करेंगे और उनके लिए नौकरी के अवसर पैदा करेंगे।
भोपा रोड स्थित गांधी पॉलिटेक्निक, डीएवी डिग्री कॉलेज, एसडी डिग्री कॉलेज, जैन डिग्री कॉलेज और एसडी इंजीनियरिंग कॉलेज में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचकर समस्त अभियंत्रण शाखाओं सिविल, विद्युत, यांत्रिकी, ऑटो के छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किए। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह प्रदेश सरकार का देश को आधुनिकीकरण की ओर ले जाने वाला महत्वपूर्ण कदम है। इससे छात्र-छात्राएं अपने जीवन में सुधार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इनमें कई विद्यार्थी ऐसे हैं जो कि इस तरह के उपकरणों को खरीदने में सक्षम नहीं है। प्रदेश सरकार ने उन्हें ये उपहार देकर तकनीकी रूप से सशक्त किया है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, प्रधानाचार्य गांधी पॉलिटेक्निक कुलदीप शर्मा, राजीव गुर्जर, डॉ कुंजबिहारी अग्रवाल, डॉ एमके बंसल, प्राचार्य डीएवी कॉलेज ललित कुमार, प्राचार्य एसडी कॉलेज डॉ सुधीर पुंडीर, प्राचार्या जैन डिग्री कॉलेज डॉ सीमा जैन, संजय जैन, सुगंध जैन, एसडी इंजीनियरिंग कॉलेज में डॉ एसएन चौहान, प्राचार्य डॉ एके गौतम, डॉ विनोद कुमार संगल, अभिनव कुमार, एमपी बंसल, पारेश पुंडीर, विशाल गर्ग, रोहित जैन आदि उपस्थित रहे।