फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल के ब्रह्मचारी छात्रों को बांटे गए टैबलेट

विज्ञापन
शुकतीर्थ स्थित गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय में ब्रह्मचारी छात्रों को टेबलेट वितरित जिला पंचाय - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मोरना। गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय में रविवार को संस्कृत के ब्रह्मचारी छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया, जिसमें छात्रों ने देश भक्ति गीतों पर मनोहारी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि टैबलेट और स्मार्ट फोन से निश्चित ही छात्रों के ज्ञान में वृद्धि होगी। संस्थापक स्वामी आनंद वेश महाराज ने कहा कि टैबलेट के माध्यम से विद्यार्थी अपनी शिक्षा एवं तकनीकी विकास के क्षेत्र में ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे।
छात्र अभिषेक, नेपाल, अरुण भाटी, आशीष मिश्र, जीवन शर्मा, नीरज कुमार ललित कुमार लवी शर्मा वैभव शर्मा विकास आचार्य विकास शर्मा विजयवीर हिमांशु शर्मा आदि छात्रों ने देश भक्ति गीतों पर मनोहारी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आचार्य इंद्रपाल आर्य, राणा सिंह शास्त्री, सोमवीर सिंह, प्रेम शंकर मिश्र, विकास शास्त्री, सूरज शास्त्री, सोनी गोयल, रेणुका, तुषार वर्मा, अर्जुन कुमार, सुमित सहरावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें