फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं होने पर कूड़ा वाहन रोकेंगे सफाई कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मांग पूरी नहीं होने पर कूड़ा वाहन रोकेंगे सफाई कर्मी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अपनी 10 सूत्री मांगों और शहर में 250 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी संघ का आंदोलन जारी है। संघ नेताओं से दो दौर की वार्ता विफल होने के बाद समझौते के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। अब संघ नेताओं ने कूड़ा वाहन रोकने की चेतावनी दी है।
सफाई कर्मचारी संघ द्वारा 18 अगस्त को दिए गए 10 सूत्री ज्ञापन पर सफाई कर्मचारियों के हितों को लेकर पालिका प्रशासन द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाए जाने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने संघ नेताओं के साथ पालिका प्रांगण में बीस अगस्त से अपनी जायज मांगों के लिए धरना-प्रदर्शन शुरू कर रखा है। रक्षाबंधन और पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन के कारण यह बेमियादी धरना दो दिन स्थगित रहा। मंगलवार को संघ अध्यक्ष चमनलाल ढिंगान के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी फिर से धरने पर जमे नजर आए। चमनलाल ने कहा कि आज पांचवें दिन भी धरना चल रहा है, लेकिन पालिका प्रशासन अपनी हठधर्मिता पर अड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिशासी अधिकारी के साथ-साथ पालिका चेयरपर्सन भी सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को जानने की इच्छुक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सफाई कर्मचारियों की मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया जाता तो विवश होकर सफाई कर्मचारी संघ को कूड़ा वाहन रोकना, भूख हड़ताल व काम बंद हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी। महामंत्री अरविंद उर्फ सोनू मचल, बुद्ध प्रकाश, महेंद्र सिंह, रमेश प्रधान, हरफूल सिंह गहलोत, सतपाल अबूपुरा, सतपाल ड्राइवर, रणवीर सिंह , कन्हैया, पाल्ले राम , शब्बन हुसैन सफाई नायक, अशोक कुमार सफाई नायक, जितेंद्र कुमार सफाई नायक, सूरज प्रकाश सफाई नायक, दीपक पारचा आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें