फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में स्वेटर का वितरण हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में स्वेटर वितरित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में स्वेटर वितरण शुरू कर दिया है। दिल्ली की फर्म को स्वेटर वितरण का टेंडर दिया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने लोनिवि से स्वेटर वितरण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

नवंबर माह का अंत चल रहा है और जिले में परिषदीय विद्यालयों में स्वेटर वितरण का काम अभी शुरू हुआ है। शनिवार को स्वेटर वितरण का प्रारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने लोक निर्माण विभाग पर परिषदीय स्कूलों बच्चों को स्वेटर बांटकर किया। इस अवसर पर सीडीओ आलोक यादव, बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी मौजूद रहे। स्वेटर वितरण के लिए इस बार जैम पोर्टल के माध्यम से टेंडर छोड़ा गया। शुरूआत में राजस्थान की फर्म टीएस उद्योग ने 158 रुपये 60 पैसे प्रति स्वेटर के हिसाब से टेंडर लिया था। इस कंपनी ने न तो विभाग को जमानत राशि जमा की और न ही समय पर सप्लाई दी। लापरवाही के चलते इसका टेंडर निरस्त कर दिया गया। यही नहीं डीएम सेल्वा कुमारी जे ने फर्म को ब्लैक लिस्टेड करने के लिए शासन को लिख दिया। इसके बाद दोबारा प्रक्रिया शुरू की गई। दोबारा प्रक्रिया शुरू होने में लंबा समय लगा और नवंबर का अंतिम सप्ताह आ गया। शनिवार को दिल्ली के भूपति के नाम टेंडर छोड़ा गया। यह फर्म जिले के एक लाख 43 हजार छात्र-छात्राओं को स्वेटर उपलब्ध कराएगी। इसने 173 रूपए 47 पैसे के हिसाब से स्वेटर सप्लाई करने का ठेका लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें