फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद ने जीती चल वैजयंती

विज्ञापन
चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद ने जीती चल वैजयंती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। छोटूराम डिग्री कॉलेज में आयोजित अंतरमहाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता की चल वैजयंती एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद की टीम ने जीती है। भारतीय मीडिया राजनीति से प्रभावित है, विषय पर पक्ष में सेंट जोजफ सरधना की इलमा खान ने पहला स्थान पाया। विपक्ष में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के टेकचंद को पहला स्थान मिला।
विषय के पक्ष में इलमा खान ने कई उदाहरण पेश करते हुए कहा कि भारतीय मीडिया राजनीति से प्रभावित है। इसके विपक्ष में टेकचंद ने कहा कि मीडिया अपनी भूमिका ईमानदारी से निभा रहा है। कई बड़े मामले में मीडिया के कारण ही सुर्खियों में आए हैं। देश की जनता मीडिया पर ही सबसे ज्यादा विश्वास करती है। इसी तरह पक्ष में दूसरा स्थान पाने वाले डीएवी कॉलेज के राजशेखर ने तर्क प्रस्तुत किए। विपक्ष में दूसरा स्थान पाने वाले मुल्तानीमल मोदी कॉलेज मोदीनगर के प्रशांत ने तर्क दिए। प्रतियोगिता में टीम के आधार पर एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद की टीम पहले स्थान पर रही और चल वैजयंती जीती। दूसरा स्थान मोदीनगर की टीम को मिला। विजेताओं को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान की पत्नी डॉ सुनीता बालियान ने ट्राफी प्रदान की। इससे पहले, शुभारंभ डॉ सुनीता बालियान एवं प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन संदीप कुमार ने किया। कुल 14 महाविद्यालयों की टीम प्रतियोगिता में शामिल हुई। निर्णायक मंडल में डॉ एनएन पंत, प्रियव्रत आर्य, नरेश कुमार सिंह रहे। आयोजन में डॉ हरेंद्र सिंह सिरोही, डॉ विजय कुमार, डॉ इंद्रजीत सिंह, डॉ ओमवीर सिंह, डॉ गिरिराज किशोर, डॉ एसके सिंह, डॉ आईडी शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन छात्रों ने रखे विचार
मुजफ्फरनगर। वाद विवाद में 14 महाविद्यालयों के 28 छात्र-छात्राओं ने पक्ष-विपक्ष में तर्क प्रस्तुत किए। राजकीय डिग्री देवबंद से प्राची और नसरीन, एसडी कॉमर्स से आयुषी अरोरा, स्वाति सिंह, एसडी मैनेजमेंट से कर्मवीर त्यागी और विपिन कुमार, मुन्नालाल डिग्री कॉलेज सहारनपुर से सायमा और फातिमा नवाज, श्रीराम कॉलेज से सौरभ शर्मा, खिलाड़ी प्रजापति, डीएवी से राजेश्वर, मुस्कान वर्मा, छोटूराम कॉलेज से शिविका चौधरी, एकता वर्मा, नवाब अजमत डिग्री से महक और जजा, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद से प्राची देशवाल और टेकचंद, सेंट जोजेफ सरधना से इलमा खान और आंचल सैनी, जैन कन्या डिग्री कॉलेज से बुशरा और इलमा, एमएम कॉलेज मोदीनगर से प्रशांत और विशाल, श्रीराम लॉ से शबनूर और अमन वर्मा, ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज से मानवी और नंदिनी ने अपने तार्किक विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें