फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रीडम रन में स्वाती और पारूल प्रथम

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में जिला स्तरीय फिट इंडिया फ्रीडम रन में कार्यक्रम प्रतिभाग करते युवा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
फ्रीडम रन में स्वाती और पारुल प्रथम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नेहरू युवा केंद्र द्वारा शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिला स्तरीय फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बालिका वर्ग में बघरा की स्वाति व बालक वर्ग में पारुल काकड़ा प्रथम स्थान पर रहे। इस दौरान राष्ट्रीय सैनिक संस्था से जुडे़ पूर्व सैनिकों, एनसीसी व एनएसएस के स्वयं सेवकों ने मार्च पास्ट किया।
विकास भवन से सीडीओ आलोक यादव ने हरी झंडी दिखाकर फिट इंडिया फ्रीडम रन का शुभारंभ किया। जिसके बाद युवा दौड़ लगाते हुए सुजड़ूू चुंगी, सरकुलर रोड, महावीर चौक, आर्य समाज रोड, मीनाक्षी चौक, मेरठ रोड होते हुए विकास भवन में पहुंचे। कार्यक्रम सहायक हरि प्रकाश ने निर्णायक मंडल के आधार परिणाम की घोषणा की। बालिका वर्ग में बघरा की स्वाति प्रथम, नव्या शाहपुर द्वितीय, साक्षी जानसठ तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में पारुल काकड़ा प्रथम, हर्ष चौधरी नंगला मुबारिक द्वितीय, शिवम कुमार घटायन तृतीय, अभिषेक चरथावल चतुर्थ, नाजिम बुढ़ाना पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर मुख्य अतिथि आलोक यादव व विशिष्ट अतिथि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक रत्नाकर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। जिले के विभिन्न ब्लाक क्षेत्र में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को अच्छा कार्य करने पर भी पुरस्कृत किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुरेश चंद्र त्यागी, रोटरी क्लब के सुनील अग्रवाल, कोच नवीन कुमार, मेरठ समाज सेवा संस्था के जिला समन्वयक कुलदीप त्यागी, प्रवीण, संगीता, नितिन आदि ने भी संबोधित किया। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शिवानी पाल, अनीता देवी व मोहम्मद उसामा ने युवाओं को टी-सर्ट व कैप वितरित कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें