फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मोदी-योगी के हाथ में सुरक्षित है देश-प्रदेश’

विज्ञापन
शाहपुर में मोदी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक , अतिथियों को सम्मानित करते। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शाहपुर। मोदी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी सोमानंद महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश पूरी तरह सुरक्षित हैं। विधायक उमेश मलिक ने प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों का बखान किया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सैनियान में शुक्रवार को मोदी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी सोमानंद महाराज के आगमन पर अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा व मोदी यूथ ब्रिगेड के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसकी कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं है। प्रधानमंत्री ने देश को विश्व में उच्च शिखर पर पहुंचाया है। इसी प्रकार पूर्व में अपराध प्रदेश के नाम से जाने जाते उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के लिए एक समान रूप से विकास कार्य किए हैं।
कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने भी संबोधित किया। संगठन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष कविता सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता मोदी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सोनू प्रधान और संचालन श्यामपाल सिंघल ने किया। मौके पर एकांश त्यागी, ठाकुर रामनाथ सिंह, विक्रम सिंह, रामपाल आर्य, हरेंद्र कुमार, सतीश कुमार, अरविंद, ओमदत्त शर्मा, ललिता त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें