फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती दलितों के वोटों की सौदागर : मौर्य 

Tue, 23 Aug 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा छोड़कर भाजपा में आए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद  मौर्य ने  कहा कि सपा के गुंडाराज और मायावती के भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए  प्रदेश में भाजपा की बहुमत की सरकार का गठन जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज बसपा प्रदेश में चौथे स्थान की लड़ाई लड़ रही है। 
विज्ञापन


बिजनौर से  सहारनपुर जाते समय पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का मीरापुर में तीन स्थानों पर स्वागत किया गया। सिखरेड़ा में गन्ना विकास परिषद रामराज के चेयरमैन रवि किरण ने आलोक सिंह की आवास पर स्वागत किया। सिख समाज की ओर से सरदार कुलजीत सिंह ने तलवार और रवि किरण ने क्षेत्र की ओर से सोने की चेन भेंट की। रविन्द्र सिंह, हरचन्द  सिंह, नरेंद्र गर्ग, बलबीर सिंह, निरंजन सिंह, कृष्णपाल सैनी, गोधू खां, साबूदीन, कुलजीत सिंह, हाकम सिंह आदि उपस्थित रहे।  

मीरापुर चेयरमैन नवीन सैनी के प्रतिष्ठान पर स्वागत किया। यहां मौर्य ने कहा कि मायावती दलितों के वोटों की सौदागर है। वह टिकट बेच रही है। प्रदेश में सपा का गुंडाराज कायम है। इस सब को समाप्त करने के लिए  प्रदेश में भाजपा की सरकार जरूरी है। उन्होंने 22 सितंबर को लखनऊ में होने वाली रैली का न्यौता दिया। मुखिया गुर्जर, अनुज खेड़ी, नरेश कुमार, जवाहर लाल, धर्म सिंह, अशोक सैनी,   प्रदुमन शर्मा, अनिता शर्मा, सतेन्द्र गिरी,
विज्ञापन


कमल नयन, अरविंद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता श्रीमोहन तायल ने और संचालन सतीश गंगपुरी ने किया। मौहल्ला कोटला में हुए कार्यक्रम में रामकुमार सैनी अपने समर्थकों के साथ बसपा छोड़कर स्वामी प्रसाद मौर्य के सामने भाजपा में शामिल हुए। मौर्य ने मायावती पर काशीराम और डॉ  भीमराव अम्बेडकर के सपनों को खंडित करने का आरोप लगाया। शेखर सैनी,  हेमंत, दीपक, मांगे राम, सुभाष सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें