फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रक में पीछे से घुसी कार, देवर-भाभी की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
पानीपत-खटीमा हाईवे पर पर जलती हुई कार। वीडियो
विज्ञापन
बुढ़ाना मोड़ (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा हाईवे पर चरथावल कट के पास खड़े ट्रक में अनियंत्रित स्विफ्ट कार पीछे से टकरा गई। हादसे में शामली के जलालाबाद चेयरमैन जहीर मलिक के चचेरे भाई कार चालक नाजिम (32) व उनकी भाभी रजिया (32) की मौत हो गई, जबकि मौसी नाजो घायल हो गई। तीनों को बाहर निकालते ही कार में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने पहुंच कर आग को बुझाया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन

जलालाबाद निवासी नाजिम परिवार की दो महिलाओं के साथ चरथावल होते हुए मेरठ जाने के लिए घर से चले थे। दूधेड़ पुलिस चौकी से आगे पुल के नीचे से होते ही पुल के आखिरी हिस्से के पास पहुंचे तो वहां पर पीनना बाईपास की तरफ पहले ही एक खराब ट्रक खड़ा था। कार अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे के दौरान जोर का धमाका हुआ।
आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूर व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत कर तीनों को बाहर निकाला। उस समय तक कार चालक व उनकी भाभी की मौत हो चुकी थी। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम ने पहुंच कर आग को बुझाया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी पाकर जलालाबाद चेयरमैन जहीर मलिक व अन्य परिजन जिला अस्पताल पर पहुंचे और बिना किसी कानूनी कार्रवाई कराए दोनों शव ले गए। एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी अमृत जैन, एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा व एफएसओ अनुराग कुमार भी पहुंचे।
-
इनसेट
इस तरह परिजनों तक पहुंची पुलिस
शहर कोतवाली पुलिस को कार के पास मृतक चालक का मोबाइल मिला। इसी दौरान मोबाइल पर किसी परिचित ने कॉल की। पुलिस ने कॉल को सुनकर हादसे की जानकारी दी। इसके बाद तीनों के नामों का पता चला। उधर, हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
-

इनसेट
ऐसे निकाला तीनों को बाहर
- प्रत्यक्षदर्शी मोनिश ने बताया कि वह और मजदूर खेत में काम कर रहे थे। धमाके की आवाज सुनकर वह सभी मौके पर पहुंचे थे। कार ट्रक में फंसने के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार में सवार दो महिलाएं व चालक फंस गए थे। खिड़की तोड़कर किसी तरह तीनों को बाहर निकाला गया। चालक व एक महिला की मौत हो चुकी थी। घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें