फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध कार क्षेत्र में घूमती मिली, पुलिस में हड़कंप मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
-वारदात की आशंका पर पेट्रोल पंप व एटीएम की सुरक्षा बढ़ाई
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे के अलावा क्षेत्र में एक संदिग्ध लग्जरी कार के घूमने की सूचना पुलिस को मिली। कार में बाहरी लोगों सवार थे। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। वारदात की आशंका को लेकर पुलिस पेट्रोल पंपों और एटीएम की सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिसकर्मी रविवार देर शाम तक गश्त करते रहे।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस को खबर मिली की कि एक संदिग्ध लग्जरी कार काफी समय से क्षेत्र में घूम रही है। पुलिस को खबर मिली की कि उस कार में बाहरी लोग बैठे हैं। संभवत: कार सवार कस्बे के अलावा क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसी आशंका को लेकर पुलिस ने कस्बे में स्थित पेट्रोल पंपों और बैंकों के एटीएम की सुरक्षा को पुलिसकर्मी लगा दिए। पुलिस ने उस संदिग्ध कार को पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ भी की, लेकिन कार का कहीं पता नहीं चला। उधर, रविवार देर शाम तक पुलिस पेट्रोल पंपों और एटीएम की सुरक्षा को लेकर गश्त करती रही। वहीं पेट्रोल पंपों पर पुलिसकर्मी सुरक्षा को लेकर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें