सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा में स्थित घर की रसोई में गैस सिलिंडर में लगी आग से दो बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। तीन को मेरठ रेफर किया गया है।
ग्राम बेहद अस्सा में विनोद कुमार की रसोई में गैस सिलिंडर लीकेज हो रहा था। सिलिंडर ठीक करने के लिए मकान मालिक ने दो मिस्त्री शकील पुत्र कालू व प्रदीप पुत्र सतपाल को बुलाया था। दोनों गांव बेहड़ा अस्सा के ही रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सिलिंडर ठीक करते समय उसमें आग लग गई, जिसके कारण मौके पर शकील, प्रदीप व मकान मालिक के पुत्र पिंकू व पुत्री टिंकल आग से झुलस गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां से शकील, प्रदीप व पिंकू को मेरठ रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।