फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला के जुनून से प्रेरित सच्चे कलाकार थे सुशांत- नवाजुद्दीन

विज्ञापन
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 26द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ5 में वॉलीवुड़ अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने पैतृक ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कला के जुनून से प्रेरित सच्चे कलाकार थे सुशांत- नवाजुद्दीन
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत कला के जुनून से ओतप्रोत सच्चे कलाकर थे। सकारात्मक विचारों से भरा हुआ बॉलीवुड का बड़ा सितारा था। अपने ट्वीटर पर उन्होंने कहा कि वे सुशांत सिंह की भूमिकाओं से बहुत प्रभावित थे।
विज्ञापन

सोशल मीडिया व टीवी पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मुद्दा खूब उछल रहा है। नवाजुद्दीन ने कहा कि सुशांत के कई बार समय व्यतीत किया था। कई मौकों पर सुशांत से मुलाकात हुई थी। नवाज का कहना है कि हम वास्तव में एक दूसरे को पसंद करते थे। मैं हर बार मिलने के दौरान उनके सकारात्मक विचारों को महसूस कर सकता था। यही कारण है कि मुझे विश्वास करना मुश्किल था, जब वह अचानक चले गए। सुशांत सिंह राजपूत जीवन के साथ ऐसा कैसे कर सकते थे, वह जीवन और विचारों से भरे हुए थे। सकारात्मक विचारों का सच्चा कलाकार ऐसा कैसे कर सकता है। वे ऐसा स्वप्न में भी नहीं सोच सकते। सुशांत की भूमिकाओं के चयन से बहुत प्रभावित रहा हूं। वह बॉलीवुड एक बड़ा सितारा था। सुशांत एक सच्चे कलाकार थे। वह अपने काम के लिए एक जुनून से प्रेरित था। पैसे का मतलब उसके लिए कुछ भी नहीं था। सुशांत के बारे में कही जा रही बातों को सुनकर नवाज को दर्द होता है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी आज कल अपने पैतृक आवास बुढ़ाना में फिल्म दुनिया से दूर अपने परिवार के बीच समय व्यतीत कर रहे हैं। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि नवाज भाई उनकी कलाकारी के प्रशंसक रहे हैं। उनका कहना है कि वह जीवन की भावनाओं से भरे हुए जन्मजात संवादी थे। वह लोगों को बातचीत में शामिल करना पसंद करते थे। वह शब्दों से जादू बिखेर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें