फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट स्पॉट बनी गांधी कालोनी में चला सर्वे अभियान

विज्ञापन
गांधी कालोनी में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हॉट स्पॉट गांधी कॉलोनी में चला सर्वे अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हॉट स्पॉट क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे और कोरोना जांच कराने का अभियान शुरू किया है। पहले दिन गांधी कॉलोनी की छह गलियों में स्वास्थ्य विभाग की चार टीमों ने सर्वे किया। इस दौरान 159 लोगों के सैंपल लिए गए। एंटीजन जांच में दो लोग संक्रमित मिले हैं। बीते दस दिनों में गांधी कॉलोनी में 27 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
कोरोना के लगातार बढ़ते केस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गांधी कॉलोनी, त्यागी कालोनी, दक्षिणी सिविल लाइन, सरकुलर रोड, भरतिया कॉलोनी को हॉट स्पॉट घोषित किया है। ये सभी पॉश कॉलोनी हैं। दस दिनों में गांधी कॉलोनी में सबसे अधिक 27 मरीज मिले चुके हैं। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि इन सभी कॉलोनी में घर-घर जाकर सर्वे अभियान चलाया जाएगा। शनिवार को इसकी शुरुआत की गई। गांधी कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग की चार टीमों ने गली नंबर दस से लेकर 15 नंबर गली तक घर-घर जाकर जांच की। मरीजों के कांटेक्ट में आए लोगों की भी जांच की। इस दौरान 47 लोगों के आरटीपीसीआर के लिए सैंपल लिए तथा 112 लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्ट किए, जिनमें से दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। बाकी सैंपलों का जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

त्यागी कॉलोनी में भी आज चलेगा अभियान
मुजफ्फरनगर। सीएमओ ने बताया कि रुड़की रोड स्थित त्यागी कालोनी में भी तीन दिनों में 11 लोग कारोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। रविवार का कॉलोनी में अभियान चलाकर घर-घर सर्वे कर कोरोना की जांच की जाएगी।
दिल्ली से आने वालों से बढ़ा संक्रमण
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर में सबसे ज्यादा कोरोना का संक्रमण रिहायशी इलाकों में रहने वाले परिवारों में फैला है। जांच पड़ताल और केस हिस्ट्री में यह सामने आया कि इन परिवारों में कोई न कोई सदस्य दिल्ली से होकर आया था। दिल्ली से आए परिजन के संक्रमित होने के कारण परिजन और कांटेक्ट में आए परिचित व रिश्तेदार भी कोरोना संक्रमित होते चले गए।
जिले में 43 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
मुजफ्फरनगर। जिले में शनिवार को भी जांच के दौरान ं 43 नए मरीज मिले, जिनमें से 34 संक्रमित लोग शहर के पॉश इलाकों के रहने वाले हैं। जनपद में अभी भी एक्टिव मरीज 502 हैं।
विज्ञापन

शनिवार को आई जांच रिपोर्ट और रैपिड एंटीजन टेस्ट में 43 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से शहरी क्षेत्र के 34, बुढ़ाना में एक, जानसठ क्षेत्र में एक, खतौली क्षेत्र में दो, मोरना में एक, बघरा में चार मरीज मिले है। शहर के दक्षिणी सिविल लाइन में चार, गांधी कॉलोनी में दो, भोपा रोड, सिद्धार्थ कालोनी, कंबलवाला बाग में चार, साकेत कालोनी, भरतिया कालोनी में तीन, गलेक्सी होटल के पास तीन, इंदिरा कालोनी, आनंदपुरी, आर्यपुरी, मिमलाना रोड, पंचमुखी, गुलशन विहार में दो, आदर्श कालोनी, सुरेंद्रनगर में दो, नरीरपुर आदि में भी मरीज मिले है। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि अब तक जिले में 7179 मरीज मिल चुके हैं, इनमें से 6583 मरीज ठीक हो गए हैं। अब भी जिले में 502 एक्टिव केस है। इन मरीजो का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें