फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने किया बूथों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
रामपुर स्कूल में मतदाता पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण करते मंडलायुक्त एवी राजमौलि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने बूथों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने शनिवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रोें की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में बूथों पर जाकर निरीक्षण किया।
शनिवार को अचानक आए मंडलायुक्त राजमौलि ने प्राथमिक विद्यालय रामपुर नंबर-एक, इसके बाद जैन इंटर कॉलेज शहर, प्राथमिक विद्यालय तावली के अलावा खतौली बुढ़ाना आदि में बूथों पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से फार्म-6,7,8 के बारे में जानकारी ली। बीएलओ के सर्वे रजिस्टर को चेक करते हुए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 13 दिसंबर को भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसलिए 13 दिसंबर को सभी बीएलओ बूथों पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान सीडीओ आलोक यादव, एडीएम वित्त आलोक कुमार, एसडीएम सदर दीपक कुमार आदि आधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतौली नगरपालिका का किया निरीक्षण
खतौली। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने शनिवार दोपहर अचानक नगरपालिका परिसर पहुंचकर निरीक्षण किया। कमिश्नर को कार्यालय में देखकर कर्मचारियों में खलबली गई। उन्होंने बूथ दिवस के अवसर पर पालिका में बनाए जाने वाले बूथों की स्थिति का जायजा लिया। बूथ पर पर्याप्त रोशनी, पानी और दिव्यांग लोगों के लिए पर्याप्त इंतजाम रखने की भी जानकारी ली। कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया और कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें