फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिला चिकित्सालय में फिर शुरू हुए ऑपरेशन, तीन एनस्थेटिस्ट की लगी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में दो दिन तक बाधित रहे ऑपरेशन अब फिर से शुरू हो गए हैं। अस्पताल में एनस्थेटिस्ट की कमी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी, जिसे अब दूर कर लिया गया है।
पूर्व सीएमएस डॉ. संजय वर्मा के स्थानांतरण के बाद अस्पताल में एनस्थीसिया विशेषज्ञ की समस्या खड़ी हो गई थी। दरअसल, डॉ. संजय वर्मा स्वयं एनस्थेटिस्ट थे। उनके कार्यभार छोड़ने के बाद अस्पताल में ऑपरेशन कराने में दिक्कत आने लगी थी। जिला चिकित्सालय के नए सीएमएस डॉ. भुजवीर सिंह ने इस समस्या से सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया को अवगत कराया। इसके बाद सीएमओ ने तत्काल निर्देश दिए। उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय में तैनात तीन एनस्थेटिस्ट की ड्यूटी जिला चिकित्सालय में लगाने को कहा। इन चिकित्सकों में डॉ. निष्काम, डॉ. रोहित और डॉ. इकरार शामिल हैं। तीनों चिकित्सक सप्ताह में दो-दो दिन जिला चिकित्सालय में अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई व्यवस्था लागू होने के बाद स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन सुचारु रूप से शुरू हो गए हैं। सीएमएस डॉ. भुजवीर सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनस्थेटिस्ट की कमी से उत्पन्न हुई समस्या का हल हो गया है। सीएमएस ने यह भी कहा कि अब ऑपरेशन में कोई बाधा नहीं आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें