फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़े में सूरज पहलवान ने लगाया चैंपियन दांव, गंगोह के जग्गा को हराया      

Mon, 30 Oct 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
दंगल में दांव लगाते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव पचेंडा कलां में कराए गए दंगल में पहलवान सूरज कुटबी का जलवा रहा। सूरज ने अखाड़े में विरोधी पहलवानों को पछाड़कर चैंपियन दांव खेले। दंगल में पुरुष-महिला पहलवानों के मुकाबले कराए गए। जिसमें पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए खूब जौहर दिखाए। कुश्ती में विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन


गांव पचेंडा कला में शहीद बचन सिंह एवं स्वर्गीय अरुण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति के तत्वावधान में जनता इंटर कालेज के मैदान में 31वां दंगल एवं रागिनी कंपीटिशन का आयोजन किया गया। रविवार को अखाड़े में एक लाख रुपये तक की कुश्ती कराई गई। महिला पहलवानों के मुकाबले भी रोमांचक रहे। मेरठ की अंशिका और पचेंडा की साक्षी के बीच मुकाबला बराबर रहा।

दूसरे मुकाबले में मेरठ की अंजली को हरा कर पंचेंडा की मीनाक्षी ने जीत हासिल की। रुबी और आमिर के मुकाबले भी रोमांचक रहे। पहलवान सूरज कुटबी ने सोनीपत के कुलदीप सिंह, गंगोह के जग्गा पहलवान को चितकर दंगल अपने नाम किया। दंगल का समापन यादगार रहा। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन


उधर, 30 और 31 अक्तूबर को रागिनी कंपीटिशन का आयोजन होगा। जिसमें बड़े-बड़े रागिनी कलाकार भाग लेंगे। दंगल के समापन में प्रधान चौधरी धर्मवीर सिंह, रामपाल सिंह, नकुल, बिजेंद्र मुखिया, डॉ मोनिका सिंह, भोपाल सिंह, रामपाल सिंह, अशोक कुमार, कुलदीप सिंह, अभिमन्यु, नितिन पहलवान, दुष्यंत सिंह, रितिक, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें