फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: निवेश का लक्ष्य पूरा करने के लिए एमडीए का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 के लिए जनपद के उद्यमियों से निवेश प्रस्ताव लिए जा रहे हैं। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र को शासन की ओर से पांच हजार करोड़ रुपये निवेश कराने का लक्ष्य मिला है। इनमें से 2150 करोड़ के निवेश प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं। लक्ष्य पूरा करने के लिए जिला उद्योग केंद्र अब एमडीए की ओर देख रहा है।

जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र जनपद में औद्योगिक विकास को गति देने में जुटा है। फरवरी माह के अंत में लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 का आयोजन हो सकता है। जिसके लिए विभिन्न विभागों से निवेश प्रस्ताव लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सहायक उपायुक्त उद्योग आशीष कुमार ने बताया कि शासन की ओर से पांच हजार करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य मिला है। जिसके सापेक्ष 2150 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।


- भरत्यम बेवरेजेज ने दिया 400 करोड़ निवेश का प्रस्ताव

जिला उद्योग एवं उद्योग प्रोत्साहन केंद्र की ओर से 2150 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव शासन को प्रेषित किये जा चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा प्रस्ताव पुरकाजी क्षेत्र के गांव जमालपुर में पहले से स्थापित भरत्यम बेवरेजेज के विस्तारीकरण का है। कंपनी अपने विस्तारीकरण पर 400 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। जबकि मांडला गांव में सोलर पॉवर एनर्जी प्लांट की स्थापना प्रस्तावित है। जिसमें सोलर एनर्जी से चार्ज होने वाले बैट्री-इन्वर्टर का निर्माण किया जाएगा। प्लांट स्थापना पर करीब 50 से 60 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। नावला क्षेत्र में 25 करोड़ रुपये की लागत से पैलेस थीम पर एक होटल की स्थापना भी की जाएगी।
विज्ञापन



- एमडीए पर 100 करोड़ से अधिक निवेश की जिम्मेदारी

जिला उद्योग एवं उद्योग प्रोत्साहन केंद्र के अलावा अन्य विभागों को भी निवेश का लक्ष्य दिया गया है। एमडीए को 100 करोड़ निवेश का लक्ष्य मिला है। एमडीए सचिव कुंवर बदादुर सिंह का कहना है कि विभाग की ओर से 11 अलग-अलग प्रोजेक्ट में निवेश प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भिजवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें