फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार के लॉकडाउन खत्म, बाजार खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार के लॉकडाउन खत्म, बाजार खुलेंगे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड संक्रमण में कमी आने के साथ ही शासन ने अब रविवार के साप्ताहिक लॉकडाउन की बाध्यता को भी पूरी तरह से खत्म कर दिया है। हालांकि अभी रात्रि दस बजे से सुबह छह बजे का कारोना कर्फ्यू जारी रहेगा। इस संबंध में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने भी आदेश जारी कर दिया है। जिले भर में पूर्व की भांति साप्ताहिक बंदी लागू कर दी गई है, जिस पर व्यापारियों ने खुशी जाहिर की है।
कोरोना संक्रमण में कमी आने के साथ ही शासन ने अब सूबे को पूरी तरह से अनलॉक करने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। रक्षाबंधन के त्योहार के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरूआत होने जा रही है, जिससे लंबे समय से जारी लॉकडाउन से मंदी की मार झेल रहा व्यापारी वर्ग बड़ी उम्मीद लगाए हुए है। अब कोरोना संक्रमण में कमी आने के साथ ही शासन ने रविवार के साप्ताहिक लॉकडाउन की बाध्यता को भी खत्म कर दिया है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद अब केवल शहर क्षेत्र में मंगलवार व नई मंडी क्षेत्र में रविवार को होने वाली साप्ताहिक बंदी ही लागू रह गई है। त्योहारी सीजन शुरू होने से ऐन पहले शासन द्वारा लॉकडाउन खत्म करने पर व्यापारियों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

कारोबारी दिनेश अग्रवाल का कहना है कि रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन खत्म करना शासन का अच्छा कदम है। लंबे समय से कोरोना के चलते मंदी झेल रहे व्यापारी जगत को त्योहारी सीजन का अच्छा लाभ मिलेगा। वहीं, स्कूल खुलने से भी कारोबार पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

व्यापारी नीरज मेहरा का कहना है कि लंबे समय से कोरोना के चलते मंदी झेल रहे व्यापार जगत को शासन ने लॉकडाउन खत्म करने का आदेश देकर बड़ी राहत दी है। इससे निश्चित ही एक ओर जहां बाजार से भीड़ कम होगी, वहीं रोजाना बाजार खुलने से व्यापारियों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें