फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई, जनसमस्याओं पर सुहेलदेव पार्टी का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई, जनसमस्याओं पर सुहेलदेव पार्टी का प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने बढ़ती महंगाई व जनसमस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।
सुहेलदेव भारतीय समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी ने कहा कि उत्तर प्रदेश व केंद्र में जब से भाजपा की सरकार आई है तब से महंगाई चार गुनी हो गयी है। किसानों की आमदनी चार साल के अंदर घटी है। चार साल से गन्ने का भाव बढ़ाया नहीं गया है। कोरोना काल में बच्चे स्कूल में नहीं गए हैं उनको ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है, ऐसी परिस्थिति में स्कूलों को पूरी फीस न लेकर आधी फीस लेनी चाहिए। कोरोना काल में सरकारी आंकड़ों में मृत्युदर कम दिखायी जा रही है। सरकारी अस्पतालों में इलाज के नाम पर कोई सुविधा नहीं है। तीर्थ नगरी शुक्रताल में एम्स जैसा अस्पताल बनवाया जाए। महिलाओं को राजनीतिक पार्टियों में आरक्षण दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह को ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी, डॉ. उदयपाल सिह, किरण, इमरान तेवड़ा, मोमीन, अनवर, विमला, बालेश, राजकुमार राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें