फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े का शुभारंभ

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में बच्चों को दवाई पिलाकर कार्यकम का शुभारंभ करते जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ निर्व? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जनपद में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े का शुभारंभ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस माह एवं विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल मुख्य अतिथि रहे।
जिला महिला चिकित्सालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने फीता काटकर तीनों अभियानों का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई तथा ओआरएस के पैकेट भी दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए यह तीनों ही अभियान उनकी पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े हैं। सभी अभिभावक अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा आवश्यकता होने पर उन्हें ओआरएस का घोल जरूर दें, मां अपने बच्चे को स्तनपान कराएं, साथ ही सभी अपने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां अवश्य खिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा दो अगस्त से 14 अगस्त तक के मध्य चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत ऐसे समस्त परिवार जिनमें पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे होंगे उन्हीं के घरों में आशाएं कार्यकर्ता जाकर ओआरएस पैकेटों का वितरण करेंगी साथ ही दस्त प्रबंधन के बारे में बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करेंगी। जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस माह का भी आज से आरंभ किया गया है। इस मौके पर महिला चिकित्सा अधीक्षिका डॉ आभा आत्रे, डॉ शरण सिंह, डॉ अरविंद पवार, डॉ गीतांजलि वर्मा, डॉ अनुज निर्वाल, विपिन कुमार, अनुज सक्सेना, प्रियंका तोमर, अक्षय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें