फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गन्ना प्रबंधक को बंधक बनाया 

Wed, 07 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
धरने को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंसूरपुर शुगर मिल गेट पर किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया। किसानों ने गन्ना प्रबंधक को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। मांग पूरी करने का आश्वासन देने पर किसानों ने मिल अधिकारी को छोड़ा।
विज्ञापन


मंसूरपुर क्षेत्र के किसान एकत्र होकर बुधवार सुबह 10 बजे शुगर मिल गेट पर पहुंचे। इन किसानों ने अपनी मांगों को लेकर गेट पर धरना दिया। सूचना पर मिल के गन्ना प्रबंधक लेखपाल किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने गन्ना प्रबंधक को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। किसानों का कहना था कि क्षेत्र के किसानों के पास अगेती और सामान्य प्रजाति का गन्ना मौजूद है। जबकि मिल अधिकारियों ने कुछ किसानों के गन्ने को अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना बताकर उनकी भैंसा बुग्गियों को वापस कर दिया था। जिसको लेकर किसानों में भारी रोष व्याप्त है।

किसानों की यह भी मांग थी कि गन्ना क्रय केंद्र और मिल गेट पर समान अनुपात में इंडेंट दिया जाए। इसके अलावा गन्ना भुगतान के साथ-साथ एडवाइज जारी किया जाए। बंधक बनाए गए गन्ना प्रबंधक लेखपाल ने किसानों की सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसानों ने शाम बजे धरना समाप्त किया। धरना करीब छह घंटे तक चला। मौके पर रामधन, चेयरमैन श्यामपाल, भूपेंद्र राठी, शोकिंद्र प्रधान, संजीव त्यागी, अंगत प्रधान, अरविंद, सुबोध, भोला, धर्मवीर, मोहित, राजेंद्र, वीर सिंह आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें