फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय पर किया हंगामा  

Fri, 04 Nov 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
डीएम से वार्ता करते रालोद नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भौराकलां क्षेत्र के दर्जनों किसान ट्रैक्टर ट्राली द्वारा गन्ना समिति बुढ़ाना कार्यालय पहुंचे। तितावी शुगर मिल से परेशान किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। हंगामा करने वाले किसानों ने अपना गन्ना तितावी शुगर मिल से हटाकर दूसरे शुगर मिल को देने की मांग उठाई। समिति के कार्यालय पर सचिव के न मिलने से किसान नाराज हुए।
विज्ञापन

 
  भौराकलां थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के किसान बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना समिति बुढ़ाना के कार्यालय पहुंचे। किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय पर जमकर हंगामा, प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनके गांव हलौली, सिसौली, भौराकलां, भौराखुर्द, आदमपुर आदि गांवों के गन्ने की आपूर्ति तितावी शुगर मिल को दी जाती है। इस साल भी उनका गन्ना उसी मिल पर लगाया गया है।

क्षुब्ध किसानों ने तितावी शुगर मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों पर घटतौली जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। पिछले साल के गन्ने का बकाया भुगतान न मिलने से क्षुब्ध किसानों ने अपना गन्ना किसी दूसरे चीनी मिल को दिए जाने की मांग उठाई। किसानों ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपना गन्ना तितावी शुगर मिल को नहीं देंगे। किसान का अधिकार है कि वह अपना गन्ना अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी चीनी मिल को दे सकता है।
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि गन्ना समिति के सचिव से इस बारे में वे कई बार वार्ता कर चुके हैं। समय देने के बाद भी वे गन्ना समिति पर नही मिलते। इस बात से नाराज किसानों ने कहा कि वे जिला गन्ना अधिकारी से शिकायत करेंगे। गन्ना समिति कार्यालय पर हंगामा व प्रदर्शन करने वालों में नवीन, विरेंद्र, मांगा, ब्रह्मपाल, सुरेन्द्र, राकेश, सत सिंह, रामपाल, भोपाल सहित करीब दो दर्जन किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें