फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का गन्ना समिति पर हंगामा व प्रदर्शन 

Thu, 15 Dec 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गन्ना समिति पर हंगामा करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
त्रिवेणी शुगर मिल खतौली से गन्ने की सप्लाई जोड़ देेने के विरोध में आक्रोशित किसानों ने गन्ना समिति पर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। किसानों ने समिति के सचिव पर मिलीभगत करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने सचिव के विरुद्ध थाने में तहरीर भी दे दी है।
विज्ञापन


मंसूरपुर के गांव नावला के करीब 350 किसानों की गन्ना सप्लाई को अचानक खतौली के त्रिवेणी शुगर मिल से जोड़ दी गई। इंडेंट जारी नहीं होने पर किसानों को इस बात का पता चला। जिसको लेकर किसानों में आक्रोश फैल गया। बृहस्पतिवार को किसान एकत्र होकर गन्ना समिति पर पहुंचे। इन किसानों ने समिति पर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि उन्होंने पिछले वर्ष भी मंसूरपुर मिल में ही गन्ना सप्लाई किया था और इस पेराई सत्र में भी पिछले बीस दिनों से मंसूरपुर मिल को ही गन्ना सप्लाई करते चले आ रहे हैं।

अचानक उनके गन्ने की सप्लाई के लिए समिति के सचिव अनिल गुप्ता ने मिलीभगत करके खतौली शुगर मिल से सप्लाई को जोड़ा है। सचिव समिति पर नहीं मिले तो किसान एकत्र होकर थाने पहुंचे। इन किसानों ने थाने में प्रदर्शन करते हुए मिलीभगत का आरोप लगाते हुए सचिव के विरुद्ध थाने में पुलिस को तहरीर दी। उधर, सचिव अनिल गुप्ता का कहना है कि कंप्यूटर की गलती से सप्लाई जुड़ गई होगी। शीघ्र ही इस गलती को ठीक करा दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में किसान यशपाल, सतीश, योगेंद्र त्यागी, दयानंद, मांगेराम, मनोज, विनोद, धर्मपाल, पंकज, भूरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें