फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना रहने तक चलेंगी शुगर मिलें

Wed, 14 Mar 2018 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
suger mill - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। किसान दिवस में किसानों ने हरियाणा से अवैध रूप से जिले में लाए जा रहे गन्ने का मुद्दा उठाते हुए जांच की मांग की। इसके साथ ही शुगर मिलों द्वारा सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं लिए जाने पर किसानों ने रोष जताया। जिला गन्ना अधिकारी ने भरोसा दिया कि खेतों से गन्ने के सफाए तक जिले की शुगर मिलों को विराम नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभा कक्ष में किसान दिवस के साथ ही कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय जायद उत्पादक गोष्ठी का आयोजन किया गया। एडीएम प्रशासन हरीश चंद्र के साथ ही अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

किसान नेता सुमित मलिक ने पूछा कि हरियाणा से अवैध रूप से आ रहे गन्ने की खपत जिले की शुगर मिलों में कैसे हो रही है। इस पर कार्यवाहक जिला गन्ना अधिकारी संजीव मोहन भसीन ने कहा कि ये उनके संज्ञान में नहीं है। सुमित ने कहा कि शामली रोड पर वह चेकिंग कराएं तो अवैध गन्ना पकड़ा जा सकता है। एक किसान ने बताया कि ये गन्ना खाईखेड़ी और लिब्बरहेडी शुगर मिलों में लाया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं किसानों ने सामान्य प्रजाति का गन्ना मिलों द्वारा नहीं लिए जाने की शिकायत भी अफसरों के सामने रखते हुए इसका निराकरण कराने की मांग की। भसीन ने कहा कि अगेती प्रजाति के साथ ही शुगर मिलें सामान्य प्रजाति का गन्ना भी लेंगी। इसकी व्यवस्था कर दी गई है। जब तक एक भी किसान के खेत में गन्ना खड़ा है, जनपद की शुगर मिलों को बंद नहीं कराया जाएगा।
किसान दिवस में मौके पर मुख्य रूप से शामिल होने वालों में कार्यवाहक डीसीओ संजीव मोहन भसीन, डीडी कृषि          नरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ श्रीपाल राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें