फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों ने किया 82 करोड़ का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिलों ने किया 82 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की चीनी मिलों ने मंगलवार को किसानों का 82 करोड़ 21 लाख का भुगतान कर दिया। गन्ना भुगतान को प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने ऑनलाइन मंडल की समीक्षा बैठक की। चीनी मिलों को बकाया भुगतान तत्काल करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने गन्ना भुगतान को लेकर मंगलवार को ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। सहारनपुर में हुई बैठक में उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर एवं मंडल के तीनों जिला गन्ना अधिकारियों के साथ गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की गई। समीक्षा में दीपावली एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत तत्काल बकाया भुगतान कराने के निर्देश दिए गए। जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को जिले की चीनी मिलों ने 82.21 करोड रुपये का भुगतान किया। चीनी मिल खतौली ने 20 करोड़, तितावी ने 16.50 करोड़, भैसाना ने 12.25 करोड़, मंसूरपुर ने 19.11 करोड़, खाईखेडी ने 10.12 करोड़ तथा रोहाना ने 4.33 करोड़ का भुगतान किया है। पेराई सत्र 2019-20 का चीनी मिले 3054 करोड़ 19 लाख का भुगतान कर चुकी है। चीनी मिलों पर 348 करोड़ की बकाया रह गया है। गन्ना मंत्री ने कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण होना चाहिए। बकाया भुगतान तत्काल कराया जाए, जिससे किसान अपना त्योहार खुशी से मना सके। बैठक में उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर डॉ दिनेश्वर मिश्र, तीनो जिलो के गन्ना अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें