फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - चीनी मिल बढ़ाए गए बाॅन्ड से भी खरीद करें

Sat, 03 Feb 2024 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुजफ्फरनगर और शामली की केन इंप्लीमेंटेशन कमेटी की बैठक आयोजित
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर और शामली की केन इंप्लीमेंटेशन कमेटी की बैठक गन्ना विभाग के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में समानुपातिक गन्ना खरीद, गन्ना उठान, गन्ना मूल्य भुगतान, गन्ना पेराई, चीनी परता तथा अन्य सभी समसामयिक विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसोदिया ने कहा कि सभी गन्ना क्रय केंद्रों से समान रूप से इंडेंट जारी करते हुए गन्ना की खरीद की जाए। गन्ना किसानों के बढ़ाए गए बॉन्ड से भी खरीद करते रहे। गन्ना पर्चियों के कलेंडर से पक्ष और कालम समानुपातिक रहे। उन्होंने सभी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वर्तमान में शुरू हो रही नई गन्ना बुवाई में गन्ना प्रजाति को 0238 जिसमें कि अब रेड रॉट बीमारी आने लग गई है, उसके स्थान पर अन्य प्रजाति लगाने के लिए किसानों में व्यापक प्रचार प्रसार कराएं। सभी चीनी मिलों के महाप्रबंधक गन्ना को भी निर्देश दिए की मिल गेट तथा बाहरी गन्ना क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोग रोधी गन्ना प्रजाति को उपचारित करके ही बुवाई करें, किसानों में गोष्ठी आयोजित की जाए और पेम्फलेट भी वितरित किए जाएं। कहा गया कि चीनी मिलों के तोल लिपिकों के पाक्षिक स्थानांतरण कंप्यूटर द्वारा रैंडम तरीके से किए जाएं। बैठक में जनपद मुजफ्फरनगर तथा शामली के सभी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, सभी सचिव प्रभारी, सभी चीनी मिलों के केन हेड उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें