फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल मालिक के घर गन्ना भरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल मालिक के घर गन्ना भरने की चेतावनी
विज्ञापन

जानसठ। भाकियू कार्यकर्ताओं ने टिकौला शुगर मिल को समय से पहले बंद करने तथा किसानों का गन्ना खेत में ही खड़ा सूखने पर चेतावनी दी। कहा कि किसान का गन्ना तौल कर मिल मालिक के घर में भरा जाएगा तथा मिल बंद करने का सर्टिफिकेट देने वाले सोसायटी के सचिव के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

गांव सादपुर में भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक में तहसील अध्यक्ष अशोक घटायन ने कहा कि टिकौला शुगर मिल से मिलीभगत कर मोरना व रामराज सोसायटी के सचिव सुभाष यादव द्वारा क्षेत्र में किसानों के पास कोई भी गन्ना नहीं होने का सर्टिफिकेट देकर बंद करा दिया। गांव शिवपुरी में मगन सिंह सुखबीर का आज भी 16 बीघा गन्ना खेत में खड़ा सूख रहा है। तहसील अध्यक्ष ने कहा कि किसान के गन्ने को मिल मालिक के घर में भरा जाएगा। मिल मालिक से ही उस गन्नेे का भुगतान कराया जाएगा तथा गन्ना खेत में नहीं होने का सर्टिफिकेट देने वाले सोसायटी के सचिव सुभाष यादव के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंनेे चेतावनी दी है कि गन्ने का भुगतान न होने पर मिल मालिक के घर के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष अशोक घटायन, ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल सिंह, चंचल सिंह, सेंसर पाल सिंह, राजेंद्र बालियान, हाजी कमिल, इरतजा, कृष्णवीर, सुभाष धीमान, नरेंद्र मलिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें