फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में गन्ना रहने तक चलेंगी शुगर फैक्टरी: डिप्टी सीसी

विज्ञापन
बिरालसी में किसानों की समस्याओं से रूबरू होते डिप्टी सीसी और डीसीओ - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खेतों में गन्ना रहने तक चलेंगी शुगर फैक्टरी: डिप्टी सीसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। बिरालसी के किसानों ने उत्पादन अधिक होने पर उप गन्ना आयुक्त डा. दिनेश्वर मिश्र से अतिरिक्त गन्ने सट्टा कराने की मांग की। उन्होंने कहा खेतों में गन्ना खड़ा रहने के अंतिम दौर तक शुगर फैक्टरियां पेराई करेंगी। जनवरी के अंतिम सप्ताह में किसानों से बॉंड भरवाकर सर्वे कराकर बेसिक कोटा बढ़वा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सहारनपुर मंडल के डिप्टी सीसी दिनेश्वर मिश्र और जिला गन्ना अधिकारी डा. आरडी द्विवेदी ने बिरालसी में गन्ना समिति भवन के लिए भूमि पूजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शुक्रवार (आज) को केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान एवं प्रदेश के गन्ना कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा की सभास्थल के इंतजाम का अवलोकन किया। भूमि पूजन से संबंधित सभी तैयारियों के लिए अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए। गन्ना विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी लखचौरा और अवर अभियंता महेश प्रसाद ने प्रस्तावित भवन का निरीक्षण किया। समिति के मुख्य प्रवर्तक सोमपाल सिंह, सह प्रवर्तक विष्णु दत्त शर्मा एवं मोनी ठाकुर ने अधिकारियों को बताया बेसिक कोटे से अधिक गन्ना खेतों में है। उसकी आपूर्ति के लिए व्यवस्था कराई जाए। अफसरों ने बताया गन्ना केलेंडर का सातवें पाक्षिक पूरा होने और 10 वें पाक्षिक में पांचवें और सातवें कॉलम पूरा होने पर किसानों को अतिरिक्त सट्टा आपूर्ति कराने की सुविधा दी जाएगी। पूरा गन्ना मिलों को आपूर्ति कराया जाएगा। एससीडीआई विनोद कुमार और समिति सचिव एसपी सिंह राष्ट्रीय किसान एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरीश राणा, मूलचंद पुंडीर, सोहनवीर सिंह, जॉनी आदि मौजूद रहे।

बिरालसी में किसानों की समस्याओं से रूबरू होते डिप्टी सीसी और डीसीओ- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें