फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने कराया अभद्र टिप्पणी करने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। कसबे के भाजपा नेता ने उनकी पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टिटौड़ा हाल निवासी गुर्जर कालोनी आदेश कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। उस फोटो में वर्तमान विधायक खतौली विक्रम सैनी के साथ दो अन्य नेताओं के अलावा वह स्वयं भी थे। उस फोटो पर एक अज्ञात नंबर से अभद्र टिप्पणी का प्रयोग किया गया। पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 के अंतर्गत धारा 67 व 504 में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें